अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमन की अलसईद वेबसाइट ने रिपोर्ट दी है कि यमन के क्रांतिकारियों ने शनिवार के आले सऊद दो युद्धक विमानों को मार गिराया है। उधर सऊदी राजा ने अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से फोन पर संपर्क करके दो सऊदी पायलटों की जान बचाने में अमेरिकी नौसेना का आभार व्यक्त किया है। सऊदी राजा की ओर से अमेरिकियों को धन्यवाद देना दरअसल इस बात को स्वीकार करना है कि उसके दो युद्धक विमान मार गिराये गए हैं। इससे पहले आले सऊद के मीडिया ने इन खबरों का खंडन किया था कि सऊदी अरब के दो लड़ाकू विमान मार गिराये गए हैं।
गुरुवार के दिन यमन मीडिया ने रिपोर्ट दी थी कि आले सऊद के गठबंधन का एक ड्रोन विमान मार गिराया गया है जो जासूसी कर रहा था।
गौरतलब है कि सऊदी अरब ने अपने कुछ अरब पिट्ठू देशों के साथ गुरुवार की रात से यमन पर हमले शुरू किए हैं, आले सऊद की आक्रामकता में दर्जनों यमन निवासी शहीद हुए हैं जबकि सैकड़ों के घायल होने की खबर है।
विश्लेषकों का कहना है कि यमन में सऊदी अरब के हस्तक्षेप से संकट और जटिल हो जाएगा। यमन में अंसारुल्लाह जनांदोलन जनता के समर्थन से क्रांति को आगे बढ़ा रहा है।
28 मार्च 2015 - 13:30
समाचार कोड: 679586
यमन की अलसईद वेबसाइट ने रिपोर्ट दी है कि यमन के क्रांतिकारियों ने शनिवार के आले सऊद दो युद्धक विमानों को मार गिराया है।